महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस
1 min read
3,658 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में हर्षोल्लास के साथ 75 वां गणतंत्र दिवस दिवस । सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वय विद्यालय के पूर्व छात्र राजबहादुर सिंह पूर्व प्रवक्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बेलसर तथा विद्यालय के पूर्व छात्र अंबिका प्रसाद उपाध्याय पूर्व प्रधानाध्यापक बेलसर रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वय तथा प्रधानाचार्य अजीत सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ ध्वजारोहण किया। तदुपरांत संस्कृतिक समारोह में मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजबहादुर सिंह ने छात्र छात्राओं को अपने जीवन यात्रा के बारे मेबताते हुए कहा कि आप सब एक लक्ष्य लेकर बढ़े। उन्होंने कहा हमें जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाए तब तक हार नहीं माननी चाहिए। इसीक्रम में मुख्य अतिथि अंबिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हमें विभिन्न विकारों से दूर रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि कठिन परिश्रम एवं एकाग्रता के द्वारा आपको अपना लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि द्वय तथा अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया तथा समस्त अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाचार्य लियाकत अली,सहायक पंचायत अधिकारी गिरिजेश पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र प्रताप सिंह मोनू सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर पदम नाथ पांडेय, हरिश्चंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया । स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्रा शौर्य मिश्रा, सौम्या मिश्रा ने प्रस्तुत किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा अपने प्रभारी ले. आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र – छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम में स्वामी नाथ दूबे, राजेश कुमार सिंह छितौनी, डॉ. पवन प्रताप सिंह,एम एच अंसारी, मन्नू सिंह पूर्व प्रधान, शिवकुमार चौहान, पारस नाथ वर्मा, अर्जुन सिंह राजेश चंद्र पांडेय, राकेश शुक्ला, शशि कुमार सिंह, मनीष सिंह,सुग्रीव प्रसाद, पंकज सिंह बाबा, चंद्रशेखर, रघुनाथ द्विवेदी, कन्हैया लाल, रामेश्वर प्रताप सिंह, देवेंद्र यादव, रंजीत कुमार, कुंवर भगवती सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अमित वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, कुंवर संजीव सिंह, विशाल वर्मा, उमेश चंद्र गुप्त, महेश प्रताप मिश्र सुरेंद्र यादव, अनूप कुमार सिंह, सुजीत श्रीवास्तव , महेश प्रताप मिश्रा, राजेश वर्मा आदि के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।
