नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भारत सरकार द्वारा युद्धग्रस्त इजराइल में निर्माण कार्यों के लिए श्रमिकों को भेजने फैसला गलत —कांग्रेस

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,501 views

भारत सरकार द्वारा युद्धग्रस्त इजराइल में निर्माण कार्यों के लिए श्रमिकों को भेजने का जो फैसला लिया है और उसी के तहत उत्तर प्रदेश से भी 10000 मजदूरों को इसराइल भेजने के फैसले के विरोध में अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी गोंडा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से भेजा गया
महामहिम को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई की जहां चारों तरफ मौत का तांडव हो रहा है बच्चे और वृद्ध के साथ ही अस्पतालों तक पर राकेट और बम बरसाए जा रहे हैं वहां मजदूरों को भेज कर सरकार विश्व में क्या संदेश देना चाहती है कि भारत में रोजगार की यह दशा है की मजदूरी के लिऐ जान का जोखिम भी चलेगा
युद्ध के शुरू होने पर वहां रह रहे भारतीयों को वापस लाने पर अपनी पीठ थपथपाने वाली सरकार आज खुद मजदूरों को मौत के मुंह में धकेलने को तैयार है जो गलत है हम कांग्रेस जन इसका प्रबल विरोध करते है और मजदूरों को इजराइल भेजने के सरकार के फैसले पर रोक लगाने की मांग करते हैं
ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ,अल्पशंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान, जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिवजटाशंकर सिंह, सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय सभासद शाहिद अली कुरेशी, अरविंद शुक्ला, राम श्रृंगार भारती, अबसार अहमद, ओम प्रकाश सोनकर, हरीराम वर्मा, राजू सेवादल सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थिति रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!