जवाहर नवोदय चयन प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न*
1 min read
4,714 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में जवाहर नवोदय चयन प्रवेश परीक्षा 2024 सकुशल संपन्न हुई ।विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक अजीत सिंह ने बताया कि केंद्र पर बेलसर ब्लॉक के 141 परीक्षार्थी आवंटित थे जिसके सापेक्ष 122 परीक्षार्थी उपस्थित जबकि 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि तरबगंज ब्लाक के 150 आवंटित परीक्षार्थियों के सापेक्ष 126 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे ।जबकि केंद्र पर कुल 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर आर के सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी तरबगंज श्रवण कुमार तिवारी के साथ-साथ जवाहर नवोदय विद्यालय के पर्यवेक्षक बृजेश कुमार तिवारी, आरती राय ने अपने देखरेख में संपूर्ण परीक्षा पूर्ण कराई। इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर के प्रधानाचार्य सुमेधा पांडेय ने भी अपनी टीम के साथ केंद्र का दौरा किया। इस अवसर पर प्रभात कुमार पाठक, आनंद कुमार पांडेय, अनिल कुमार सिंह, , कन्हैया लाल,डॉ. बृजेंद्र प्रताप सिंह, अमित वर्मा,रंजीत कुमार, रघुनाथ द्विवेदी, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार यादव, रामेश्वर प्रताप सिंह,पवन कुमार सिंह, मोहम्मद यूनुस,विशाल वर्मा,लक्ष्मी नारायण मिश्रा, कुंवर भगवती सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, महेश प्रताप मिश्र,सुरेंद्र यादव, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।
