नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तृतीय पुण्यतिथि पर शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,100 views

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा —–महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ गोंडा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि शर्मा जी के निधन से शिक्षकों के लिए अपूर्णनीय क्षति हुई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश का शिक्षक आज जो कुछ भी हासिल कर रहा है उसमें उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। चयन बोर्ड तथा वेतन आयोग का निर्धारण कराकर शिक्षकों को शून्य से शिखर तक पहुँचाया। हम सभी को उपलब्धियां को बनाए रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. पदम नाथ पांडेय, आनंद कुमार पांडेय, राकेश कुमार शुक्ला, कन्हैया लाल, राजेश चंद्र पांडेय, रघुनाथ द्विवेदी, उमेश चंद्र गुप्ता, सुजीत श्रीवास्तव, मोहम्मद यूनुस, अमित वर्मा, संजीव सिंह, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, अशोक कुमार, विशाल वर्मा, सुरेंद्र कुमार यादव के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!