नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक से मिलकर रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारीयो से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु मांग पत्र सौंपा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,617 views

गोंडा,12 जनवरी.पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक से मिलकर रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारीयो से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु मांग पत्र सौंपा ।
जेड.आर.यू.सी.सी. सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर को दिए गए ज्ञापन में गोंडा जंक्शन परिक्षेत्र को सर्वांगीण विकास हेतु अमृत भारत योजना में शामिल किए जाने, प्रयागराज आवागमन हेतु सरजू साकेत एक्सप्रेस का विस्तार गोंडा जंक्शन तक किए जाने ,15069 /15070 इंटरसिटी का ठहराव इटियाथोक, जरवल एवं बुढ़वल तक किए जाने,गोंडा से नई दिल्ली एवं नई दिल्ली से गोंडा तक प्रतिदिन रेल सेवा का संचालन किया जाए, गोंडा जंक्शन से कानपुर तक वाया बाराबंकी एवं कानपुर से गोंडा जंक्शन वाया बाराबंकी तक प्रतिदिन मेमो/पैसेंजर प्रतिदिन चलाई जाए ,गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहडी के नाम किए जाने,अधिवक्ताओं,व्यापारियों कर्मचारीयो एवं छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु बाघ एवं आम्रपाली एक्सप्रेस / मेल का ठहराव किए जाने,गोंडा जंक्शन परिसर में रेलवे की खाली पड़ी जमीनों पर अविलम्ब अतिक्रमण हटाने एवं रेलवे आवासों में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने, करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर सप्ताहिक गाड़ी संख्या 11112/11111 सुशासन एक्सप्रेस का ठहराव किए जाने, गोंडा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 4,5,6 की ओर रेल यात्री टिकट सेवा केंद्र स्थापित किया जानें समेत लगभग 14 सूत्रीय मांगे जनहित में शामिल हैं।
महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे ने भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव उमेश श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव,महेंद्र कुमार,जुगनू जायसवाल एवं दानिश सिद्दीकी सहित अन्य को आश्वासन दिया कि आप लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन एवं सुझाव पर अविलम्ब निराकरण कराया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!