सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत में आकांक्षा योजना के तहत की गई मीटिंग
1 min read
6,323 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा ) – शुक्रवार को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र बभनजोत मे आकांक्षी ब्लॉक की प्रगति हेतु आशा बहु, आशा सांगिनी एवं ANM का अभिमुखीकरण किया गया l बैठक के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण, गर्भवती महिलाओं की गर्भ धारण के समय चारो जांचे एवं उनके स्वास्थ्य के साथ गोल्डन कार्ड के बारे मे बताया गया l स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया व केंद्र सरकार के प्रखंड का आकांक्षा योजना कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों व कार्यों की समीक्षा की l बभनजोत स्वास्थ्य विभाग ने बैठक कार्य प्रगति का जायजा लिया l
इसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक तरुण कुमार मौर्य, BMC यूनिसेफ़, BPM, एवं BCPM आदि लोग मौजूद रहे l
