नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प 2045 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना : शोहरत वर्मा

1 min read

 4,298 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – विकासखंड भवन जोत के बुक्कनपुर ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष शोहरत वर्मा व ग्राम प्रधान कन्हैया बक्श सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की विश्व संकल्प यात्रा में ब्लॉक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने देश एवं प्रदेश में चल रही जन उपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी भाजपा मंडल अध्यक्ष शोहरत वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि भारत को 2045 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और इसमें सभी देशवासियों को मिलकर सहभागिता करनी होगी उन्होंने केंद्रीय एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी ग्राम प्रधान कन्हैया बक्श सिंह ने मोदी के डिजिटल इंडिया की प्रशंसा करते हुए बताया कि आज के समय में लोगों को घर बैठे ऑनलाइन सारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिल रही है जिनको जरूरत होती है वह मोबाइल से या जन सेवा केंद्र अपना काम आसानी से कर सकते हैं डिजिटल इंडिया इंडिया यूपीआई के माध्यम से देश में कोई भी अपना पैसा मगा एवं भेज सकता है l हर गाँव-मोहल्ले के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है l वही ए आर पी हकीकुल्लाह ने प्राथमिक के कई होनहार बच्चों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया l मयंक मिश्रा , मगन मिश्रा को 2 मिनट में राज्य की राजधानी और मंडल का नाम बताने के लिए पुरस्कृत किया गया, कक्षा 4 के निहाल ने प्लैनेट्स के सभी नाम बताने के लिए पुरस्कृत किए गए l
बभनजोत ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बुक्कनपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड वितरण, अन्नप्राशन संस्कार तथा गोदभराई जैसे विभिन्न कार्यक्रम कराये गये। कार्यक्रम संचालक आनंद मिश्रा ने उपस्थित सभी लोगों को आदर्श नागरिक के दायित्वों का निर्वहन कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहभाग का शपथ दिलाया ।

इस अवसर पर विकास खंड बभनजोत के कृषि विभाग अरविंद कुमार शुक्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से अंजनी मिश्रा, बाल विकास पुष्टाहार की तरफ से अंजना सिंह विधानसभा मीडिया प्रभारी सचिन मिश्रा, मास्टर नेहालुद्दीन, नगीना बेगम, वीरेंद्र बहादुर सिंह, सगीरुल हसन, धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!