नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नंदिनी नगर महाविद्यालय में मशहूर पखावज वक संत पागल दास के स्मूर्ति चल रहे गायन में कलाकारों ने अपने सुर ताल से समा बांध दिया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,822 views

 

राकेश कुमार सिंह
मोतीगंज (गोंडा ) नवाबगंज में नंदिनी नगर महाविद्यालय में मशहूर पखावज वादक संत पागलदास की स्मृति में चल रहे गायन के ग्रैंड फिनाले चैम्पियनशिप के चौथे दिन बृहस्पतिवार को गोरखपुर मंडल के कलाकारों ने अपने सुर ताल से समां बांध दिया। गोरखपुर मंडल के फाइनल आडीशन में फिल्मी तथा गैर फिल्मी गीतों के बारह कलाकारों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया। कार्यक्रम में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वाणी वंदना से किया गया।
गायन प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल के फिल्मी गीतों में किशन श्रीवास्तव ने “मैं यहां हूं यहां” गा कर पहला स्थान हासिल। अपूर्वा सोनी ने “पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मिल जाए” गा कर दूसरा स्थान हासिल किया। लवकुश शर्मा ने”अपने तो अपने होते हैं गा कर तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे स्थान पर अंजली कनौजिया तथा पांचवें स्थान पर श्याम सोनी रहे। गैर फिल्मी गीतों में उमाशंकर मौर्या, शगुन श्रीवास्तव,ज्योति निषाद तथा गोपाल कृष्ण ने फाइनल मुकाबले के लिए जगह बनाई। जूनियर फिल्मी गीतों में आयुष मिश्रा तथा आयुषी चौधरी फाइनल मुकाबले के लिए कामयाब रहे। जूनियर गैर फिल्मी गीतों में स्वास्तिक श्रीवास्तव ने फाइनल मुकाबले के लिए जगह बनाई।
ग्रैंड फिनाले चैम्पियनशिप का समापन सात जनवरी को फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा। इस दौरान निर्णायक मंडल में अनुराग ढोलकिया, इसरार अहमद, मुकेश सिंह, सफीक अहमद, मुन्ना सहारा रहे। गिटार पर मोइन अख्तर,ढोलक पर विजय पांडेय,रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ बीएल सिंह, प्रशासक राम कृपाल सिंह, डॉ देवानंद तिवारी, डॉ अजय मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!