नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्राथमिक विद्यालय दुल्लापुर खालसा डीएम ने किया औचक निरीक्षण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 502 views

रिपोर्ट जटाशंकर सिंह
गोण्डा जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने तहसील सदर गोण्डा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दुल्लापुर खालसा व कंपोजिट विद्यालय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर ली जानकारी। उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर एवं छात्रवृत्ति उपस्थिति रजिस्टर तथा क्लास रूम में जाकर छात्र/छात्राओं से किताब पढ़वाये इसके साथ ही बच्चों को पढ़ाया भी और उन बच्चों से वहां पर हो रही पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने वहां पर उपस्थित प्रधानाध्यापक से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय में आने वाले सभी बच्चों को अच्छी पढ़ाई दी जाए तथा इनको अन्य जानकारियां भी दी जाए।
उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों के उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाय। और कहा कि बच्चों के पढ़ाई एवं खान-पान सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही विद्यालय में कार्यरत सभी अध्यापक से बच्चों को पढ़ाए जा रहे हैं विषयों के बारे में जानकारी ली और कहां की आप सभी लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा देना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!