नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गुरुद्वारे में बही ज्ञान की गंगा

1 min read

 3,895 views

नवाबगंज गोण्डा ( युगनव टाइम्स )

धूमधाम से मनाया गया नवाबगंज गुरुद्वारा साहिब में संगरांद पर्व।           

प्रसिद्ध रागी जत्था ज्ञानी दिगम्बर सिंह खालसा देहरादून ने बहाई ज्ञान की गंगा।

पूस की पवित्र संगरांद के मौके पर गुरुद्वारा नवाबगंज में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध शब्द-कीर्तन कार ज्ञानी दिगम्बर सिंह खालसा, देहरादून वाले रागी जत्थे ने गुरूग्रंथ साहिब की बांणियों का गायन कर संगतों को निहाल किया।  तूं करता सचियार मैंडा साईं।अव्वल अल्लाह नूर उठाया कुदरत के सब बंदे, एक नूर ते सब जग उपजा, कौन भले कौन मंद्दे।भगतां की टेक तू संता की ओट तूं,सच्चा सिरजन हारा। हम नही चंग्गे,बुरा नही कोए।भगतां की ओट तूं,संतां की टेक तूं सच्चा सिरजन हारा। आदि शब्द कीर्तन एवं कथा के माध्यम से ज्ञानी दिगम्बर सिंह खालसा ने संगत को अध्यात्मिक संसार के दर्शन कराए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिरोपा भेंट कर रागी जत्थे को सम्मानित किया।   इस मौके पर विशेष अरदास की गई। विशेष दीवान के उपरंत गुरु का अटुट लंगर वितरण किया गया, जिसमें नगर एवं आसपास की संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह सचदेवा,खजांची भूपेंद्र सिंह बधावन,गुरूबख्ख सिंह, अरविंद पाल सिंह बनावन, गुरदीप सिंह छाबड़ा,प्रतिपाल सिंह सलूजा,विंकल सिंह का विशेष योगदान रहा। विशेष कीर्तन दरबार में सरदार राजेंद्र सिंह बधावन राजे, सतबीर सिंह बधावन,सोनू होरा, सरदार दर्शन सिंह, डॉ.धर्मपाल कालरा, प्रांशु,प्रिंस, मनदीप सिंह सचदेवा, बीबी परम जीत कौर,सिमरन सचदेवा, सरदार बलजीत सिंह छाबड़ा, विम्मी होरा,खुशी, रश्मी सचदेवा,गुरजीत कौर, हरमिंदर कौर बेबी, सतपाल कौर सहित अन्य संगतों ने गुरु दर पर हाजिरी लगा के गुरूओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!