चार सौ रुपया किलो बिकने लगा लहसुन आमजन के सब्जी से हुआ दूर
1 min read
3,323 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव) इस समय ₹400 किलो बिकने लगा लहसुन आमजन के सब्जी से दूर हुआ लहसुन का स्वाद
जनपद गोंडा के समस्त बाजारों व क्षेत्र में इस समय कई सप्ताह से दिन प्रतिदिन लहसुन के दाम बढ़ रहे थे लेकिन एकाएक लहसुन ने तो रिकॉर्ड ही कायम कर दिया इस समय फुटकर दुकानों पर ₹400 किलो लहसुन बिक रहा है जिससे गरीब तो क्या अमीर लोग भी लहसुन खरीदते समय एक बार सोच में पड़ जाते हैं कोई ₹20 का 50 ग्राम खरीदना है तो कोई ₹40 का 100 ग्राम खरीदना है जबकि इससे पहले जब लहसुन का रेट सामान्य था तो लोग 250 ग्राम 500 ग्राम 1 किलो खरीदते थे लेकिन अब 50 ग्राम और 100 ग्राम लहसुन खरीदते समय एक बार सोचने पर मजबूर हो जाते हैं और कहते हैं हाय रे लहसुन तुमने अपना रेट इतना बड़ा लिया कुछ माह पहले टमाटर ने भी अपना रंग दिखाया था और काफी लाल हुआ था जो ₹200 किलो तक बिका था लेकिन इस समय टमाटर 20 से ₹25 किलो बिक रहा है वही प्याज 40 से ₹50 किलो बिक रहा है हरा मटर 30 से ₹40 किलो बिक रहा है फूल गोभी छोटा फूलगोभी 15 से 20 रुपया बड़ा फूलगोभी 25 से 40 रुपए में बिक रहा है और पालक का साग ₹30 किलो बिक रहा है कुल मिलाकर जितनी महंगाई है इस समय वह सिर्फ लहसुन पर है लोग सब्जी तो बनवेट हैं घर पर लेकिन लहसुन नहीं रहता और बिना लहसुन के सब्जी का स्वाद भी बेकार रहता है लेकिन लोग क्या करें मजबूरन 50 ग्राम 100 ग्राम लहसुन खरीदना ही पड़ता है वही दुकानदार रवि मौर्य अब्दुल कलाम इरशाद राजकुमार मौर्य जी ने बताया कि इस समय लहसुन थोक रेट में हम लोगों को मंडी से ₹300 किलो मिलता है जिसको यहां लाकर साफ कर उसकी पत्तियां निकल जाती है जिससे 5 किलो लहसुन लाने पर 4 किलो 500 ग्राम ही लहसुन निकलता है तो हम लोग क्या करें महंगा लाते हैं और महंगा बेचना पड़ता है कुल मिलाकर इस समय लहसुन ने अपना रंग दिखा दिया लोग कहते हैं की एक कहावत है कभी ना कभी सबका दिन आता है तो इस समय लहसुन का दिन है और वह भाव खा रही है लहसुन खाने के लिए मजबूर हैं क्षेत्र के गरीब लोग क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं है!
