नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रशिक्षण में सीखा शिक्षकों ने आईसीटी के गुण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,916 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जी कुआं पर सूचना एवं
संप्रेषण पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। डायट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि गोण्डा जिले के छ : ब्लाकों इटियाथोक,बेलसर,कर्नलगंज,छपिया,तथा परसपुर के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डायट पर आई सी टी संदर्भदाता के रूप में सुनील कुमार आनन्द राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं आई सी टी अवार्डी एवं के.बी.लाल एस.आर. जी., सौरभ गुप्ता जिला मेंटर गणित एवं अमित कुमार सिंह के द्वारा आई सी टी के टूल्स का कक्षा शिक्षण में कैसे प्रयोग किया जाए इस पर जानकारी दी गई।डायट प्राचार्य श्री अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि आई सी टी के प्रयोग से बच्चों को शिक्षा से जोड़कर शिक्षण को प्रभावी एवं रुचिकर बना सकते हैं। प्रशिक्षण प्रभारी डायट प्रवक्ता वीर बहादुर सिंह ने गणित के मैजिक आकड़ो के बारे में बताया साथ ही ICT से गणित शिक्षण कैसे आसान हो जाता,इसके विभिन्न उपाय सुझाये।प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक व शिक्षिकाएं इसे प्राप्त कर विद्यालय के लिए आडियो वीडियो बनाने के तरीकों को सीख रहे हैं। जिसमें महेश चन्द्र, मनोज , सुशील सहित लगभग सौ प्रतिभागी प्रशिक्षण कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!