नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चार दिवसीय निपुण भारत मिशन के प्रथम बैच के प्रशिक्षण का समापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,919 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव) जनपद के वजीरगंज ब्लॉक में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज हर्षित पाण्डेय की अध्यक्षता में गतिमान है। प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 12/12/2023 से प्रारंभ हो चुका है।खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज हर्षित पाण्डेय ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर के सभी शिक्षकों का होना है तथा कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के लिए विकसित किए गए
मॉड्यूल आधारशीला क्रियान्यवयन संदर्शिका पर सभी शिक्षकों की समझ विकसित करना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है।प्रथम बैच के चतुर्थ दिवस के प्रशिक्षण का प्रारंभ अंजली वर्मा एवम आभा मिश्रा के द्वारा प्रार्थना सभा से हुआ।प्रथम दिवस का प्रतिवेदन कक्ष संख्या एक में राधेश्याम तिवारी एवम कक्ष संख्या दो में सुनील कुमार एवम सौम्या श्रीवास्तव के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।ए आर पी धीरेन्द्र सिंह एवम अशोक कुमार मौर्य ने समेकन एवम आकलन की रणनीति, रिमीडियल एवम पुनरावृत्ति, आदि बिंदु पर विस्तृत चर्चा की। ए आर पी घनश्याम मौर्य एवम संजय कुमार ने साप्ताहिक शिक्षण योजना का समेकन,बहु कक्षा शिक्षण, आदि बिंदु पर विस्तृत चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में विभिन्न प्रकरणों पर समूह कार्य एवम प्रस्तुतीकरण किया। ए आर पी अशोक कुमार ने बताया की प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग जिले स्तर पर डायट एवम राज्य स्तर पर सीमेट प्रयागराज द्वारा की जा रही है। आज के प्रशिक्षण का अवलोकन एस आर जी टीम की सदस्या श्रीमती विनीता कुशवाहा के द्वारा किया गया एवम प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवम सुचारू रूप से संचालन पर संतोष व्यक्त किया गया। चतुर्थ दिवस के प्रशिक्षण का समापन आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। ए आर पी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस यह प्रशिक्षण दो कक्षा कक्ष में संचालित किया जा रहा है। संदर्भदाता द्वारा भाषा एवम गणित की अनेक गतिविधियां संचालित हुई है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।प्रशिक्षण में आभा मिश्रा,स्वाति सिंह, नूरी यास्मीन,योगेश तिवारी,प्रदीप वर्मा,श्याम कुमार, कृपाशंकर सिंह,रहमान खान,अनुराग तिवारी, अंतिमा सिंह,साधना गुप्ता,संतोष कुमार पांडेय,प्रतिभा शुक्ला, रूमी सिंह,नीलम यादव, आदि अनेक शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!