नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,328 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा किआज़ादी के बाद देश के नक्शे को नया स्वरूप देने वाले और देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल का अमूल्य योगदान किसी से नहीं छिपा है देश को एकजुट करके अंखण्ड भारत बनाने वाले इस शख्सियत ने राजनीतिक और कूटनीतिक क्षमताओं का प्रर्दशन करते हुए अहम भूमिका निभाई है और 562 रियासतों को भारत में विलय कराया। राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी लौह प्रतिबद्धता हम सभी के लिए महान प्रेरणा है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक चंद्रशेखर, उमेश चंद्र गुप्ता, कुंवर भगवती सिंह के साथ छात्र- छात्राओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!