दहेज की मांग को लेकर दो बच्चों की मां को ससुराल वालों नें घर से निकाला
1 min read2,062 views
गोंडा ( युवनव टाइम्स लाइव) दहेज की मांग को लेकर दो बच्चों की मां को उसके ससुराल वालों नें घर से निकाल दिया ।इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।
नबाबगंज थाना क्षेत्र के पिपरी दुर्जनपुर की रहने वाली महिला हलीमा पुत्री शान मोहम्मद ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि सन् 2017 में उसकी शादी मनकापुर थाना क्षेत्र के ग्राम राधा नगर मल्हीपुर में मोहब्बत अली के साथ हुआ था।शादी में मायके वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज देकर उसे विदा किया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले उससे और दहेज की मांगने लगे ।इस बारे में जब महिला ने अपने पिता को बताया तो उन्होंने अतिरिक्त दहेज दे पाने में असमर्थता जताई तथा ससुराल वालों से बातचीत करके महिला को फिर ससुराल भेज दिया।इसी दौरान उसके दो बच्चे भी पैदा हो गए और उसके पति विदेश कतर रोजी रोटी के सिलसिले में चले गए।उसके बाद उसकी सास रहीसुल निशा , जेठानी शहर बानों,जेठ निसार अहमद,देवर किस्मत अली उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मार पीट करने लगे।इसकी शिकायत जब महिला ने अपने पति से किया तो वह अपने घर वालों का पक्ष लेकर उसे ही डांटते थे। जनवरी 2023 में उसके कतर से वापस घर आए और उसके बाद उसे तथा उसके बच्चों को काफी मारा पीटा तथा घर से यह कहते हुए निकाल लिया कि जब तक तुम्हारे घर वाले दहेज में चार पहिया वाहन नहीं देते हैं तब तक वापन ना आना।अगर नहीं देंगे तो हम दूसरी शादी कर लेंगे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
