एंटी रोमियो टीम द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रकाबगंज मे जागरूक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
1 min read
2,184 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा! पुलिस अधीक्षक गोंडा अंकित मित्तल के निर्देशन में मिशन शक्ति 4.0 के तहत थाना कोतवाली नगर की एंटी रोमियो की टीम द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रकाबगंज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र/ छात्राओं को हेल्प लाइन, चाइल्ड अब्यूज आदि के बारे में जानकारी दी गई
पुलिस अधीक्षक गोंडा अंकित मित्तल के निर्देशन में जनपद गोंडा के समस्त थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम द्वारा प्रतिदिन स्कूल खोलने के समय वह स्कूल के समय तथा स्कूल के आसपास भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है शनिवार को गोंडा शहर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रकाबगंज में एंटी रोमियो टीम द्वारा पहुंचकर वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए विभिन्न जानकारियां दी और बताया गया कि अगर किसी को कोई परेशानी हो तो प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर चलाया जा रहा है जिस पर कॉल करके तुरंत पुलिस की मदद ले इस दौरान एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया!
