तीन मामलों में पति-पत्नी के झगड़े को वजीरगंज पुलिस ने कराया खत्म, पति-पत्नी एक साथ रहने को हुए राजी
1 min read
2,971 views
मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह
गोंडा /17 नवंबर। थाना वजीरगंज पुलिस ने जनसुनवाई के दौरान शुक्रवार को पीड़िता आरती पत्नी रविंद्र चौहान निवासी ग्राम अचलपुर थाना वजीरगंज गोंडा के प्रार्थना पत्र जिसमें अंकित पति पत्नी के बीच एक साल से चल रहे विवाद में कार्यवाही करते हुए दोनों उभय पक्षों को थाना वजीरगंज बुलाया गया। महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला आरक्षी रुचि तिवारी कांस्टेबल आशीष दीक्षित द्वारा प्रकरण का निस्तारण लगभग 5 घंटे काउंसलिंग करके समझौता के आधार पर कराया गया। अब दोनों पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं है दोनों आपसी सहमति के साथ रहने को तैयार है जिसमें एक बिखरते हुए परिवार को वजीरगंज पुलिस की सार्थक मदद से बचाया गया।
वहीं दूसरे मामले में थाना वजीरगंज पुलिस ने जनसुनवाई के दौरान शुक्रवार को पीड़िता गुड़िया पत्नी सुग्रीव निवासी ग्राम चंद्रापुर भटपुरवा जनपद गोण्डा के प्रार्थना पत्र जिसमें अंकित पति पत्नी के बीच 6 माह से चल रहे विवाद में कार्यवाही करते हुए दोनों उभय पक्षों को थाना वजीरगंज पर बुलाया गया। महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला आरक्षी रुचि तिवारी, मुख्य आरक्षी पंकज सिंह, आरक्षी अमित मौर्य द्वारा प्रकरण का निस्तारण लगभग 4 घंटे काउंसलिंग करके समझौता के आधार पर कराया गया अब दोनों पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं है दोनों आपसी सहमति के साथ रहने को तैयार है।
वहीं तीसरे मामले में थाना वजीरगंज पुलिस ने जनसुनवाई के दौरान शुक्रवार को ही पीड़िता सुनीता पत्नी बेचन गुप्ता निवासी खीरीडीह थाना वजीरगंज गोंडा के प्रार्थना पत्र जिसमें अंकित पति पत्नी के बीच 7 माह से चल रहे परिवारिक विवाद में कार्यवाही करते हुए दोनों उभय पक्षों को थाना वजीरगंज पर बुलाया गया। महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला आरक्षी रुचि तिवारी व चंदा विश्वकर्मा, मुख्य आरक्षी विनोद सोनी व आरक्षी सूरज उपाध्याय द्वारा प्रकरण का निस्तारण लगभग 6 घंटे काउंसलिंग करके समझौता के आधार पर कराया गया। अब दोनों पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं है दोनों आपसी सहमति के साथ रहने को तैयार है जिसमें एक बिखरते हुए परिवार को वजीरगंज पुलिस की सार्थक मदद से बचाया गया। पति-पत्नी एक साथ हंसी-खुशी जीवन यापन करने हेतु राजी हो गए। पुलिस के इस कार्य की आम जनमानस में काफी प्रशंसा की जा रही है।
