नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षक संघ लड़ेगा आर- पार की लड़ाई—— अजीत सिंह

1 min read

 2,806 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष अजीत सिंह एवं जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है कि तदर्थ शिक्षकों के सेवाओं को किसी भी दशा में समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 01 दिसंबर 2023 को लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशक माध्यमिक के शिविर कार्यालय 18 पार्क रोड पर प्रात 11:00 से विशाल धरना दिया जाएगा। धरने में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।श्री सिंह ने आगे कहा कि तदर्थ शिक्षक जो लगभग 30 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने समाज हित में शिक्षा के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित किया है। यदि ऐसा न होता तो ग्रामीण आंचल के छात्र – छात्राएं पठन-पाठन से वंचित हो जाते। सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा किए गए योगदान को नहीं भूलना चाहिए। इन सभी शिक्षकों ने उस समय अपना योगदान दिया है जब माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं थे। अपनी उम्र के इस पड़ाव पर अब शिक्षक क्या करेंगे ऐसी स्थिति में सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!