नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

थाना प्रभारी निरीक्षक ने कुर्सी संभालते ही दिया संदेश , कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : सुरेंद्र कुमार शर्मा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,044 views

 

अशफाक आलम गौरा चौकी
गौरा चौकी गोंडा ! खोडारे थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने चार्ज संभालने के बाद आगामी दीपावली त्यौहार को लेकर क्षेत्रवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है साथ ही अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले सावधान हो जाएं नहीं तो उनके विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी l प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कप्तान के निर्देशों का पालन करते हुए पीड़ितों के संग न्याय किया जाएगा l उन्होंने बताया कि शासन व जिले के कप्तान अंकित मित्तल की मंशा है कि आमजन व पीड़ितों के साथ न्याय व अच्छा व्यवहार तथा गलत करने वालों के साथ कड़ाई बरती जाए जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे तथा लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करें जिसके लिए वह तथा उनकी पुलिस टीम पूर्ण से प्रतिबद्ध है l उन्होंने आगे कहा कि जनता को न्याय दिलाना और उनकी सेवा करना उनका प्रथम कर्तव्य है l किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा यदि कोई किसी को परेशान करता है तो वह स्वयं आकर मुझसे मिले उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा l उन्होंने अपने मातहतो को भी निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित की बात सुनकर उनको न्याय दिलाने की कोशिश करें क्योंकि पुलिस का कर्तव्य है कि वह जनता के साथ अन्याय न होने दे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!