मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भण्डाफोड़, चोरी की 2 मोटरसाइकिल व 2 मोटरसाइकिल के कलपुर्जे बरामद एवं 4 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस कस्टडी में मौजूद चारों अभियुक्त, बरामद मोटरसाइकिले व मोटरसाइकिलो के कलपुर्जे
1 min read
1,019 views
मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह
गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) थाना मनकापुर क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी के 4 अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े।
मिली जानकारी अनुसार थाना मनकापुर पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुरुवार को मुखबिर खास की सूचना पर 4 अभियुक्तों- 1.राहुल तिवारी पुत्र संगम लाल तिवारी निवासी भवानीपुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा,2. रामकुमार वर्मा पुत्र झगरू लाल वर्मा निवासी तेजीपुरवा सिसई भीखपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा,3. रमेश तिवारी पुत्र श्याम नारायण तिवारी निवासी मंगरावा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा एवं
4. सुनील पांडे पुत्र सुरेश पांडे निवासी भवानीपुर थाना धानेपुर जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 चोरी की मोटरसाइकिल, 5 कूटरचित नंबर प्लेट व निशानदेही से 2 मोटरसाइकिलों के कलपुर्जे बरामद किया गया। बरामद मोटरसाइकिलों के बारें मे पूछताछ करने पर अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि हमलोगो का एक संगठित गिरोह है। हमलोग अन्य-अन्य जगहो से मोटरसाईकिलों को चोरी कर उनकी नम्बर प्लेटों को बदलकर उनकी विक्री करते है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
