नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रिश्तेदारी में आया था अधेड़ हुआ लापता रिश्तेदार के लापता होने पर महिला ने थाने में दी गुमशुदा होने की तहरीर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,105 views

 

मोतीगंज गोंडा। पंडरी कृपाल ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कपीसा के डडवा निवासिनी महिला ने मोतीगंज थाने पर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट। संगीता पत्नी धनीराम ग्राम डडवा मौजा कपीसा थाना मोतीगंज जनपद गोंडा का मूल निवासिनी है।उन्होने बताया कि मेरे रिश्तेदार बिहारी पुत्र चिंताराम उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम सुजानडी थाना हरदत नगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती का मूल निवासी है।जो दिमाग के मोटे हैं जिनकी दवा इलाज कराने के लिए मेरे घर आए हुए थे। दिनांक 3.11.2023 को समय करीब 4:30 बजे रात को उठकर बिना बताए घर से चले गए। जब सुबह हुआ तो हम लोगों ने देखा कि घर पर नहीं है। तो इधर-उधर गांव के आसपास व नात रिश्तेदारी में तलाश करने लगे लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। जिनकी हुलिया निम्न प्रकार की है। कद 5 फीट, रंग सांवला, काली जैकेट व कच्छा पहने हुए, पैर में कुछ नहीं। गुमशुदगी की सूचना महिला द्वारा मोतीगंज थाने पर दी गई है।इस बारे में मोतीगंज पुलिस ने बताया की लापता होने की तहरीर मिली है जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!