पुलिस ने वाहन चेकिंग कर 5 वाहन का किया ₹5000 का ई चालान
1 min read
1,757 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा। पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग कर 5 वाहनों का किया ₹5000 का ई चालान।जनपद गोंडा के थाना परसपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी पसका के चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने रविवार को पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन में किया वाहन चेकिंग सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज 5 वाहनों का किया ई-चालान।
चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पक्ष का पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालकों को तथा अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया।चौकी प्रभारी ने वाहन चालकों को बताया कि बाइक चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट लगाकर ही बाइक चलायें जिससे की दुर्घटना से बचा जा सके और मोबाइल से बाइक चलाते समय बात न करें तथा मोबाइल लीड लगाकर बात न करें। वही चार पहिया वाहन चालकों को भी जागरुक करते हुए बताया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें सीट बेल्ट अवश्य लगायें। इस दौरान सभी वाहन चालकों को जागरुक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी दी इस दौरान 5 वाहनों का ₹5000 का किया ई चालान।
