नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चौकी प्रभारी ने किया बैंक चेकिंग सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा खाताधारकों को किया जागरूक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,092 views

 

गोंडा। थाना परसपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी पसका चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने शुक्रवार को किया बैंक चेकिंग, बैंक कर्मियों सहित खाताधारकों को किया जागरूक सुरक्षा के बताए उपाय।चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पसका बाजार में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पर पहुंच कर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा ड्यूटी रजिस्टर अलार्म चेक किया जो दुरुस्त मिला। वहीं बैंक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को भी जागरुक करते हुए बताया कि बैंक के आसपास अगर कोई भी व्यक्ति फर्जी तरीके से घूमता पाया जाए तो उसे कड़ाई से पूछताछ की जाए। बैंक चेकिंग के दौरान ड्यूटी रजिस्टर भी चेक किया गया जो दुरुस्त मिला और बैंक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मी भी ड्यूटी पर तैनात मिले। इस दौरान बैंक पर आए हुए खाताधारकों से पूछताछ भी की गई तथा उन्हें बताया गया कि बैंक पर आते समय बैंक से संबंधित बैंक पासबुक अथवा बैंक से संबंधित कागजात अपने पास रखें। वही बैंक के आसपास खड़े लोगों से भी पूछताछ कर हिदायत दी गई की बैंक के आसपास फर्जी तरीके से न घूमें, अगर घूमते पाए गए तो कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान चौकी प्रभारी ने इंडियन बैंक पर भी जाकर बैंक चेकिंग किया और अलार्म ड्यूटी रजिस्टर सीसीटीवी कैमरा को चेक किया और वहां भी ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!