प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की बैठक हुई सम्पन्न
1 min read
628 views
गोण्डा – युगनव टाइम्स
जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत वर्ष- 2022-23 हेतु कार्ययोजना / लाभार्थी चयन / अनुमोदन की जनपदीय चयन समिति डी०एल०सी० बैठक सम्पन्न की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित चयन समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए। बैठक में विभाग द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुपालन में माह जुलाई 2022 से सितम्बर, 2022 तक प्राप्त 3870 आवेदन के सापेक्ष एप्रूव 1732 आवेदन एवं दिनांक 01 जनवरी, 2022 से 13 जनवरी, 2022 तक प्राप्त 256 आवेदन के सापेक्ष एप्रूव 189 अवेदनों को डिजिटल लाटरी में सम्मिलित किया जायेगा।
उन्होंने बताया है कि समस्त आवेदकों एवं चयन समिति के समस्त सदस्यगणों से अपेक्षा की गई है कि आगामी 01 दिसम्बर,2022 को जिला पंचायत सभागार में उपस्थित होकर निष्पक डिजिटल लॉटरी कराएं।इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, जिला पंचायत विभाग, वन विभाग, मत्स्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
