नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चक्रवर्ती तेज आंधी से विद्युत पोल गिरा महिला की गई जान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,281 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /। सोमवार की देर शाम तेज आंधी और बारिश महिला पर कहर बनकर टूटा और महिला की जान ले ली l चक्रवर्ती आंधी और बारिश से मौसम के बिगड़े मिजाज ने एक 40 वर्षीय‌ महिला की जान ले ली। आंघी तूफान की चपेट में आकर बिजली का पोल महिला के ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खोंडारे थाना क्षेत्र के गौरा बुजुर्ग गांव की रहने वाली शांति देवी (40) अपने मायके धान की कटाई करने बनघुसरा आई हुई थी। सोमवार की देर शाम मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण वह तेज आंधी तूफान में धान की फसल बटोरने में फंस गयी। तूफान के चलते एक नीम का पेड़ टूटकर बिजली पोल पर जा गिरा। पेड़ की डाल गिरने से बिजली का पोल धराशायी हो गया और शांति देवी बिजली पोल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत‌ पहुंचे जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका शांति के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। शांति की मौत से उसके दोनो बेटे हिमांशु यादव (15) प्रियांशु यादव (10) को अनाथ हो गए। हैं।‌ सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर तरुण मौर्या ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!