नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अधिवक्ताओं के व समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहूँगा: राजेन्द्र प्रसाद,ये जीत मेरी ही नही सर्व समाज की भी है——– चन्द्रमणि

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,066 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव )! जिला बार एसोसिएशन गोण्डा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी “एडवोकेट” जीत मिलने के बाद अपने संघ के मंत्री चन्द्रमणि त्रिपाठी के साथ अपने पैतृक गांव हड़हवा मोतीगंज पहुंचे, वहां पर परिवार व समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। सबसे पहले अध्यक्ष व मंत्री ने बाबा जुगेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान आशुतोष के दर्शन किये। दर्शन पूजन के बाद अध्यक्ष ने कहा कि हम अधिवक्ता साथियों के साथ-साथ सर्व समाज के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उसके बाद काजीदेवर निवासी जिला पंचायत सदस्य सुशील शुक्ला के आवास पर जाकर क्षेत्र वासियों से मुलाकात की, तत्पश्चात अपने पैतृक गांव हड़हवा पहुंचे जहां पर पूर्व प्रधान राम शेखर तिवारी व आलोक त्रिपाठी टीटू की अगुवाई में सैकड़ों लोगों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी समस्त समर्थकों सहित हेमन्त मिश्रा, राधा मोहन पाण्डेय प्रधानाचार्य विद्यानगर किसान इंटर कालेज, विमल, मनीष मिश्रा खिरई ख़िरवा के निज निवास पर पहुंचकर लोगों से स्नेहिल मुलाकात करते हुए अपने पुराने साथी अधिवक्ता संघ मनकापुर के पूर्व अध्यक्ष एस. डी. पाण्डेय “एडवोकेट” के घर इमिलिया महेवा गोपाल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही श्री सर्वेश्वरी विद्यापीठ के प्रबन्धक हरीश कुमार का भी हालचाल लिया। यहाँ पर कोटेदार नरेंद्र देव पाण्डेय व इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री व जिला पंचायत सदस्य सुशील शुक्ला को माला पहनाकर तथा एस डी पाण्डेय एडवोकेट के द्वारा मोमेंटों देकर जीत की बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। इस अवसर पर नन्दन पाण्डेय, प्रधान अनुपम तिवारी,पवन शुक्ला प्रधान, प्रधान आलोक सिंह बाबा, प्रधान अंकित तिवारी, साधन सहकारी के अध्यक्ष दीपू दूबे, दीपक चौबे, पूर्व बी डी सी पंकज शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अवनीश कुमार, अंकित सिंह, अखिलेश मिश्रा गुनौरा, दीपक सिंह, वरुण पाण्डेय, श्यामू पाण्डेय, पंकज मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद, कुमार प्रभाकर, लक्ष्य, पर्व, दरोगा कश्यप, पुन्नू खौदी आदि सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!