प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए सोनबरसा के अमन व काजल
1 min read
6,741 views
प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए सोनबरसा के अमन व काजल
मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव )! जनपद स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित चित्रकला व निबंध लेखन प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम मनकापुर के छात्र अमन कुमार व काजल पासवान का बेसिक स्तर में चयन हुआ। बताते चलें कि बेसिक स्तर से छः बच्चों का चयन होना था। जिसमें से तीन स्थानों पर सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम के बच्चों काजल व अमन ने बाजी मारी। काजल पासवान निबंध प्रतियोगिता में प्रथम जबकि अमन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। चित्र कला प्रतियोगिता में सोनबरसा के ही अमन कुमार तृतीय स्थान पर रहते हुए जनपद में अपने स्कूल व ब्लाक का नाम रोशन करते हुए जिला जज व जिला अधिकारी महोदया द्वारा सम्मानित किए गए।
इस सफलता पर स्कूल के समस्त स्टाफ व बच्चों ने फूल माला पहनाकर व उपहार भेंट कर अमन व काजल को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया, राम अनुज, शताब्दी वर्मा, देवेंद्र प्रताप, अमर ज्योति, चित्रावती मौर्य, अनुराधा मिश्रा, पूनम यादव आदि उपस्थित रहे।
