नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षा विभाग की ऐतिहासिक पहल :  अर्ली वार्निंग सिस्टम का एकदिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,473 views

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव )  महाराजा को देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर के श्रीराम सभागार में परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापको का अर्ली वार्निंग सिस्टम ईडब्ल्यूएस के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता एवं खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर ध्रुव प्रसाद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि भविष्य में कोई छात्र उच्चतर कक्षा में प्रवेश देने से वंचित न रहे ऐसी व्यवस्था आप शिक्षकों को कर लेनी है, इसके लिए आप अभिभावकों से संपर्क कर छात्रों का उनकी अग्रतर कक्षाओं में प्रवेश करना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर ध्रुव प्रसाद ने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी पढ़े और सभी बढ़े तभी देश और समाज का चौमुखी विकास होगा। उन्होंने आगे कहा कि नियमित विद्यालय न आने वाले छात्रों की विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने, ड्रॉप आउट दर को कम करने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। इसके लिए हमें अभिभावक से संपर्क करना होगा, बुलावा टोली को सक्रिय होकर ग्राम पंचायत से सहयोग प्राप्त कर बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित करनी होगी।
इस अवसर पर, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर सिंह तथा ए आर पी श्याम नारायण पांडेय, आर पी सिंह, सत्यव्रत वर्मा, पुष्कर तिवारी, अनिल मिश्रा, आदि ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर यूनिसेफ चंद्रभान तिवारी, अनुराधा शुक्ला, अनीता चतुर्वेदी, जितेंद्र पांडेय, दुर्गा प्रसाद पांडे, शिवा सिंह, हरिओम सिंह, शिव शंकर उपाध्याय, अकबाल बहादुर सिंह, राजकरण तिवारी, अनिल पांडे, रामेश्वरम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!