चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने किया वाहन चेकिंग पांच वाहनों का किया ₹6000 का ई चालान
1 min read
2,563 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव ) जनपद के थाना परसपुर के पुलिस चौकी पसका पुलिस ने मंगलवार शाम को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 5 वाहनों का किया ई चालान 6000 वसूले शमन शुल्क। पुलिस चौकी पसका चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी क्षेत्र के पसका पुल पर मंगलवार शाम को वाहन चेकिंग के दौरान 5 वाहनों का ई चालान किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए बताया गया कि बाइक पर तीन सवारी बैठा कर बाइक न चलाएं और बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। बाइक चलाते समय मोबाइल से बात न करें और कान में लीड लगाकर बाइक न चलाएं मोबाइल लीड लगाकर बाइक चलाने से आगे या पीछे से आने वाले वाहनों की आवाज सुनाई नहीं देती है जिससे दुर्घटना की समस्या बनी रहती है। यातायात नियमों का पालन करें सुरक्षित रहें
इस दौरान चौकी पर भारी ने वाहन चालकों को जागरुक करते हुए उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और खुद सुरक्षित रहें और परिवार के लोग भी सुरक्षित रहें क्योंकि आपके जरा सी गलती से आपके साथ-साथ आपके परिवार के लोग भी परेशान होंगे इसीलिए वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें!
