नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भारतीय किसान यूनियन ने विश्वविद्यालय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सोपा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 935 views

अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोण्डा )युगनव टाइम्स लाइव /  जिले में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पैदल यात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया।भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में रविवार को सैकड़ों छात्रों नौजवानों और यूनियन के पदाधिकारियों ने भोपतपुर बाजार से मसकनवा चौराहे तक प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव को सौंपा। पैदल मार्च में पूरा इलाका गोंडा मांगे,विश्वविद्यालय हक है हमारा,विश्वविद्यालय गोंडा का बच्चा बच्चा मांगे,के नारों से गूंज उठा।दिये गये ज्ञापन में मांग किया गया कि परसपुर के डोमाकल्पी में घोषित विश्वविद्यालय की स्थापना अब दूसरे जिले में न किया जाय। यहां 58 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध है। यदि मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हुई तो यह लाखों की संख्या की आबादी के साथ नाइंसाफी होगी। दीपक वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा व गोंडा में सरकारी जमीन होने के बावजूद विश्वविद्यालय न बनना दुर्भाग्यपूर्ण है।विश्वविद्यालय हमारे जनपद के लिए बहुत आवश्यक है। विश्वविद्यालय की स्थापना देवीपाटन मुख्यालय गोंडा में होना चाहिए। दिलीप यादव,राजेश चौधरी,गिरजेश,रवि सिंह पटेल,शिवकुमार चौधरी,अखिलेश यादव,विवेक,अर्जुन,कप्तान,हेमंत पांडे,सुशील पांडे,जितेंद्र,बिंदेश्वरी,छात्र नौजवान व किसान यूनियन के पदाधिकारी रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!