नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संचारी रोग कारण एवं निवारण विषय पर हुई गोष्ठी

1 min read

 5,808 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग लक्षण एवं बचाव विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि संचारी रोग से रोकथाम हेतु हमें स्वच्छ आदतें अपने जीवन में अपनाना होगा। इसके लिए आप सभी को नियमित हाथ धोना, आसपास की सफाई पर विशेष बल देना होगा। घर के अगल-बगल गंदा पानी न इकट्ठा हो इस बात का ध्यान रखना होगा। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना होगा यदि शरीर में किसी प्रकार की दिक्कतें आती हैं तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना होगा।
गोष्ठी में विद्यालय के शिक्षक चंद्रशेखर, रंजीत कुमार, उमेश चंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, अमित वर्मा , कुंवर संजीव सिंह ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान संचारी रोग के लक्षण एवं रोकथाम विषय पर पोस्टर एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले छात्र छात्राओं आफरीन बानो ,रमेश यादव, श्रेया पांडेय, , अनुराधा पांडेय ,अंशिका आदि को पुरस्कार किया गया। गोष्ठी का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!