नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ओबर लोड टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, सवारियों को आई मामूली चोटे, बाल बाल बचे लोग

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,521 views

 

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव /  पुलिस चौकी सालपुर क्षेत्र के सोनबरसा पेट्रोल टंकी के पास गोंडा उतरौला मार्ग पर स्टेरिंग फेल होने से सवारी भरी टेंपो पलटा सवारियों को आई मामूली चोटे बाल बाल बचे लोग। पुलिस चौकी सालपुर चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि टेंपो पलटने की सूचना वहां पर मौजूद लोगों ने दिया। सूचना पाकर हमराही सिपाही उज्जवल सिंह, राजू चौहान, सनी सिंह को घटनास्थल पर भेजा गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हमराही सिपाहियों द्वारा मौके पर पहुंचकर पलटे हुए टेंपो में बैठे सवारियों को सुरक्षित बाहर निकल गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि टेंपो में 12 सवारी बैठे हुए थे जो गोंडा से धानेपुर की तरफ जा रहे थे।अचानक टेंपो का स्टेरिंग फेल हो जाने से सोनबरसा पेट्रोल पंप के पास गोंडा उतरौला मार्ग पर सड़क से गड्ढे में टैंपो पलट गया। हमराही सिपाही मौके पर पहुंच कर पलटे हुए टेंपो से सवारियों को बाहर निकाला। जिसमें सवारियों को मामूली चोटे आई थी। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को बुलाकर उनके घर भेजवाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!