नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

लब्बैक या रसूलल्लाह’ ‘सरकार की आमद मरहबा’ की सदाओं के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,307 views

 

अशफाक आलम

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव )- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुलूसे मोहम्मदी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l जुलूस में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने गाजे बाजे के साथ जुलूसे मोहम्मदी में शामिल हुए और ‘लब्बैक या रसूल अल्लाह” सरकार की आमद मरहबा’ कि सदावों के साथ बाजार गूंज उठा l गौरा चौकी चौराहे पर स्थानीय थाना के पुलिस बल जुलूसे मोहम्मदी को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए मुस्तैद दिखी l

बृहस्पतिवार को मदरसा अहले सुन्नत अनवरउल रजा की सरपरस्ती में जुलूस ए मोहम्मदी का एहतमाम किया गया था l क्षेत्र भर से भारी संख्या में आशिके रसूल दो पहिया चार पहिया वाहनों को लेकर जुलूस में शामिल हुए l जुलूस ए मोहम्मदी सबसे पहले कस्बा से निकलकर गौरा चौकी चौराहा होते हुए मदरसा अहले सुन्नत अनवाररूरजा के प्रांगण में गया जिसके बाद फिर वहां से विधवत रूप से जुलूस का आगाज हुआ l भावपुर से लेकर कस्बा खास तक ‘लब्बैक या रसूलल्लाह’ ‘सरकार की आमद मरहबा’ की सदाओं से गौरा चौकी बाजार गूंज उठा l जुलूस में पैदल आगे चल रहे मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ सपा नेता संजय विद्यार्थी ,रईस अहमद ,इस्लाम प्रधान ने अगवाई की l वहीं सपा नेता हाफिज मलिक ने स्टाल लगाकर जुलूस मोहम्मदी में आए लोगों को मिठाई और पानी पिलाया l जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए खोड़ाहे थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह व गौरा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार राय अपने पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे l

इस्लाम धर्म के मानने वालों के लिए आज का दिन बहुत खास होता है इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार तीसरे महीने की 12 रबीउल अव्वल के दिन मनाया जाता है l 12रवी अव्वल को ही अल्लाह के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद सल्लo की विलादत हुई थी इसीलिए मुसलमानों के लिए यह दिन बहुत खास है इस दिन मुसलमान मिठाइयां बांटते हैं , कुरान की तिलावत करते हैं ,और अल्लाह की इबादत करते हैं l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!