नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल भेजें –गौरव सिंह

1 min read

 4,545 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / पंडरी कृपाल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बिशुनपुर बैरिया में स्थित जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को शिक्षक चौपाल का किया गया आयोजन। जिसकी अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रेयस्कर देव उर्फ गौरव सिंह ने किया। इस चौपाल में एआरपी जेपी यादव सहित चारों विद्यालय के प्रधानाध्यापिका शिक्षक व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। इस दौरान एआरपी जेपी यादव व पूर्व ब्लाक प्रमुख ने छात्रों के अभिभावकों से कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल भेजें। वही शिक्षकों ने छात्रों के अभिभावकों को जागरुक करते हुए कहा कि छात्रों के लिए सरकार द्वारा खातों में दिया गया पैसा से स्कूल ड्रेस खरीद कर बच्चों को पहना कर स्कूल भेजें। जिससे यह पता रहे कि यह किस स्कूल के छात्र हैं। वहीं एआरपी जेपी यादव ने बच्चों से जानकारी किया कि विद्यालय में मध्याहन भोजन बनता है कि नहीं। बच्चों द्वारा बताया गया कि विद्यालय में मीनू के अनुसार भोजन बनता है और सभी बच्चों को भोजन मिलता है। चौपाल के दौरान स्कूल के छात्र छात्रों के द्वारा याद की गई कुछ कविताएं भी छात्र-छात्राओं ने सुनाए। जिसे सुनकर एआरपी जेपी यादव व बच्चों के अभिभावक झूम उठे। इस दौरान एआरपी ने वहां मौजूद सभी बच्चों के अभिभावकों से कहा कि अपने अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल अवश्य भेजें । जिससे बच्चे पढ़कर आगे बढ़ेंगे और अपने जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। यह शिक्षा चौपाल सरकार द्वारा चलाए जा रहा है यह जानकारी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रेयस्कर देव उर्फ गौरव सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि इस चौपाल के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है बच्चे पढ़ेंगे तभी आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!