नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एकात्म मानववाद में अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना ही राष्ट्र का विकास कर सकता है——अजीत सिंह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,968 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव )  महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अजीत सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कर्म शीलता ही उन्हें महान बनाती है। उन्होंने आगे कहा कि हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा दिखाए गए मार्ग को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना होगा ।
इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र युवराज मिश्रा को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर उमेश चंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर, अमित वर्मा, मोहम्मद यूनुस आदि के साथ-साथ विद्यालय के समक्ष शिक्षक एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!