नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गौरा विधायक ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,683 views

 

अशफाक आलम — गौरा चौकी

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) छपिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में पहुंचे गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया l उद्घाटन के बाद गौरा विधायक ने कहा कि मरीजों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है l सेवापखवाड़ा अंतर्गत रविवार को स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो लाभार्थी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गई l स्वास्थ्य शिविर में लाभार्थियों को आवश्यक जांच, परामर्श, दवा वितरण, आदि किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से नियमित रूप से सेवा भाव से मरीजों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने को कहा l सीएचसी पर विभिन्न काउंटरों का अवलोकन उपलब्ध सेवाओं व प्रगति के विषय में CHC अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार ने अपने संबोधन में जानकारी दी।

इस अवसर पर, सरवन शुक्ला,विक्रम वर्मा ,जितेंद्र पांडे, राजन सिंह, रामचंद्र वर्मा, जगदीश पटेल, जंक्शन तिवारी रामतौल , मस्तराम वर्मा, राधेश्याम, दुर्गा शर्मा, दाढ़ी पांडे, संजय , सुरेंद्र वर्मा, सहित अन्य गणमान्य जन, स्वास्थ्य कर्मी व लाभार्थी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!