नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

लुटेरों के हौसले बुलन्द रिकवरी एजेंट से 1 लाख ग्यारह हजार की लूट

1 min read

 6,028 views

कलेक्शन एजेंटों से दिनदहाड़े एक लाख ग्यारह हजार लैपटॉप मोबाइल की लूट तीन लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज सहित तीन थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंचीं

 

नवाबगंज/ गोंडा

बदमाशों ने कंपनी एजेंट से एक लाख 11 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। कलेक्शन के लिए निकले एजेंट से नवाबगंज में दिनदहाड़े दुस्साहस भरी लूट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसील तरबगंज सहित तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। बदमाशों से मुठभेड़ में घायल एजेंट को पुलिस ने नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस लुटेरों की धर पकड़ को लेकर क्षेत्र में सक्रिय हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार अयोध्या की एक कंपनी फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड के दो एजेंट अरविंद कुमार निवासी आजमगढ़ और प्रिंस वर्मा निवासी खरगूपुर एक साथ अयोध्या क्षेत्र से वसूली करके नवाबगंज के चक रसूल आ रहे थे। तभी दिन में लगभग 1:30 बजे मनकापुर रोड स्थित हरिवंशपुर बल्लीपुर मोड़ के पास काली अपाची बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने खेत के किनारे खूंटे से एजेंटों पर वार कर एक लाख ग्यारह हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना के समय लुटेरों और एजेंटों मे जबर्दस्त हाथापाई हुईं जिसमें एजेंट जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकार तरबगंज, कोतवाल मनकापुर, कोतवाल नवाबगंज, थाना अध्यक्ष वजीरगंज अपने पूरे फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। बदमाशों से मुठभेड़ में घायल एजेंट को पुलिस ने नवाबगंज अस्पताल पर भर्ती कराया तथा बदमाशों की धर पकड़ को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई। दिन दहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के संबंध में ब्रांच मैनेजर विशाल पासवान को सूचना दे दी गई है। नवाबगंज कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया है कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!