नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कटरा कुटी धाम का होगा सर्वांगीण विकास -: एमo अरून्मोली

1 min read

 3,836 views

संजय कुमार प्रजापति

नवाबगंज गोण्डा  सिद्ध पीठ कटरा कुटी धाम का दौरा कर मुख्य विकास अधिकारी  श्रीमती एमo अरून्मोली  ने अब तक हुए पर्यटन विकास विभाग द्वारा कार्यों का समीक्षा एवं आगे अन्य विकास की योजना हेतु गहन से जानकारी प्राप्त की ।  कुटी पर पहुंची सीडीओ का कुटी के महंत स्वामी चिन्मयानंद ने अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया ! इस अवसर पर सी डी ओ महोदया ने प्रांगण की बारीकी से जायजा लिया एवं मंदिर कथा स्थल ,यज्ञशाला ,गौशाला, संत निवास ,भोजनालय ,सत्संग भवन के नवनिर्माण पर विशेष ध्यान केंद्रित की । इस अवसर पर सीडीओ के साथ पहुंचीं पर्यटन विकास विभाग की टी ओ वंदना पांडे , पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता प्रकाश सिद्धार्थ ,सहायक अभियंता संजय सिंह ,अवर अभियंता यूपीपीसीएल रामकुमार यादव सहित तमाम आला अधिकारी एवं कर्मचारी ,सफाई कर्मचारी, ग्राम प्रधान सुभाष यादव विनोद कुमार गुप्ता ,डॉ अरुण सिंह ,विजय सोनी ,राम लखन सिंह ,ओम प्रकाश गुप्ता ,पं परशुराम शर्मा , डॉ कुमार गोपाल सिंह बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे! मुख्य विकास अधिकारी ने मंदिर पर हनुमान जी का दर्शन की एवं गुफा में भी दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन कर सर्वांगीण विकास का आश्वासन दिया ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!