नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अपराध : नवाबगंज में लूटपाट कर मारने पीटने व घर गिरने का लगाया आरोप, थानाध्यक्ष ने कहा घटना की जानकारी नहीं

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,730 views

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के खरगूपुर गांव रहनेवाले संतोष कुमार पाण्डेय ने थाने पर दी तहरीर। बताया है कि उसके कुछ पैतृक संपत्ति व आवास नगरपालिका के मोहल्ला पड़ाव, है| रविवार देर रात वह अपने उसी आवास में पिता के साथ सो रहा था| अचानक रात लगभग 12 बजे विपक्षीगण परिक्रमाजीत सिंह पुत्र अम्बिका सिंह , हरिराम सिंह पुत्र तेज प्रताप सिंह, राजेश सिंह पुत्र हरीराम सिंह, राकेश सिंह (राजू) पुत्र हरिराम सिंह व प्रदीप सिंह पुत्र परिक्रमा जीत सिंह असलहे साथ आ धमके मेरा मकान गिराने की नीयत से सारा औजार लेकर आये तथा अपनी लाइसेंसी रायफल से असमान में फायर करके मेरे सीने पर रायफल सटाकर मारने-पीटने लगे| इसी दौरान मेरे विरोध करने पर इन लोगों ने मेरा मकान ढहा दिया| तथा मकान में रखा सारा सामान (गैस सिलेंडर, बर्तन, संदूक एवं अन्य सामान) तथा मेरी गले कि चैन और अंगूठी एवं नकद रूपये 12500/- आदि मुझसे छीन कर ले गए एवं गाली-गलौच के साथ-साथ जान से मारने कि धमकी देकर परिसर से वापस चले गए यह घटना थाने बगल ही घटी पर कोई भी पुलिस नही दिखाई पडी| दबंगों के इस तांडव से किसी प्रकार दोनो पिता पुत्र ने जान बचायी| तहरीर मे वादी ने कहा कि रायफल होने के कारण प्रार्थी गुहार लगाने में भी असमर्थ था इस घटना के बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि हमे कोई जानकारी नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!