नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शांति फाउन्डेशन ने डाइट पर शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन, शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया व बंदना पटेल सम्मानित 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,436 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) सोमवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट दर्जीकुआं गोण्डा में शिक्षक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि प्रेमचन्द यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद गोण्डा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अतुल कुमार तिवारी जी डायट प्राचार्य/उपशिक्षा निदेशक व श्रीमती पिंकी देवी अध्यक्ष शान्ती फाउंडेशन के द्वारा किया गया। पिंकी देवी अध्यक्ष शान्ती फाउंडेशन गोण्डा के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शिक्षक को ईश्वर से बढ़कर बताया।मुख्य अतिथि प्रेमचन्द यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा ने बताया कि शिक्षक हमेशा अपने कार्यों के लिए पूज्यनीय होता है। अतुल कुमार तिवारी डायट प्राचार्य ने अपने उदबोधन में बताया कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षक संगोष्ठी में प्रतिभाग कर रहे सभी शिक्षकों ने अपने विद्यालय में हो रहे नवाचारों एवं गतिविधियों को साझा करते हुए अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेमचन्द यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद गोण्डा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अतुल कुमार तिवारी जी डायट प्राचार्य/उपशिक्षा निदेशक व श्रीमती पिंकी देवी अध्यक्ष शान्ती फाउंडेशन के द्वारा सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डायट प्रवक्ता ज्ञान बहादुर ने भी अपने विचार रखते हुए सभी को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। गोण्डा एस आर जी श्रीमती विनीता कुशवाहा,के बी लाल,कमलेश पाण्डेय ने बच्चों को निपुण बनाने के लिए शिक्षण कौशलों को बताया। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सुनील कुमार आनन्द ने अपने अपने विचार एवं अनुभव को साझा किया।इस अवसर पर ए आर पी घनश्याम मौर्य वजीरगंज,जावेद कमर बभनजोत, भगवानदीन तरबगंज,ऊषा कुमारी मुजेहना व शिक्षक अवनीश तिवारी, मु याक़ूब सिद्दीकी,श्रीमती आरती,जगजीवन राम,सुनील कुमार वर्मा ,श्रीमती वन्दना पटेल,धर्मेन्द्र कुमार सिंह ,खुशीराम यादव(खुशवन्त),रूपाली मौर्य ,बलजीत सिंह कनौजिया ,भोला प्रसाद यादव, प्रज्ञा तिवारी,शारदा प्रसाद शर्मा ,राज कुमार गौतम,शारदा देवी ,श्रीमती कुमकुम श्रीवास्तव,शमा परवीन ,श्रीमती निवेदिता द्विवेदी,अरून कुमार कनौजिया,भारती भौमिक,पूनम कनौजिया ,श्रीमती प्राची यादव ,श्रीमती कृष्णा कुमारी,श्रीमती निशा वर्मा ,विवेक पाठक,रूमी सिंह,रमेश कुमार ,कौशल किशोर,विजय कुमार गुप्ता ,संध्या वर्मा,मोहितराम,अब्दुल मोबीन खां,विनीता किशोर ,प्रतिमा मिश्रा, मनोज कुमार,सौरभ कुमार गुप्ता ,रमेश विश्वकर्मा, डॉ विजय शंकर मौर्य,अमित पाण्डेय सहित सभी को सम्मानित करते हुए बधाई दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!