पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही ,2 अदद पूर्ण निर्मित तंमचा 12 बोर व 315 बोर व 01 अदद तमंचा 315 बोर अर्द्ध निर्मित व अवैध तमंचा बनाने के उपकरण भठ्ठी आदि के साथ 4 गिरफ्तार
1 min read
3,523 views
जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अवैध शस्त्र व कारतूस रखने व क्रय विक्रय करने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मनकापुर के कुशल पर्यवेक्षण में व SHO सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को० मनकापुर पुलिस टीम व स्वाट प्रभारी मय टीम के साथ रविवार को मुखबिर खास की सूचना पर 4 अभियुक्तगण मोहम्मद शब्बीर पुत्र मोहम्मद जमी निवासी ग्राम रफी नगर थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा । सूबेदार शेख पुत्र सलीम निवासी ग्राम शेखपुरवा थाना को० मनकापुर जनपद गोंडा।
शिवम यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी ग्राम भवानी सिंह पुरवा मौजा अशरफपुर थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा।
विश्राम यादव पुत्र बुद्धराम यादव निवासी ग्राम जगदीशपुर मौजा अशरफपुर थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा के पास से 02 अदद पूर्ण निर्मित तंमचा क्रमश: 12 बोर व 315 बोर व 01 अदद तमंचा 315 बोर अर्द्ध निर्मित व अवैध तमंचा बनाने के उपकरण भठ्ठी आदि बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग मु०अ०सं० 484/2023 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में व०उ०नि० प्रबोध कुमार, उ०नि० सर्वजीत गुप्ता (स्वाट प्रभारी),उ०नि० अंकित सिंह मय फोर्स, हे०का० रणवीर गौतम, हे०का० आनन्द कुमार,हे०का० रणधीर सिंह,का० शत्रुधन गौड़,का० ओम प्रताप यादव,का० दुर्गेश चौधरी शामिल रहे।
एटी रोमियो टीम द्वारा थाने के प्रांगण में नारी स्वावलंबन व महिला सशक्तिकरण के लिये आशा बहनों संगनियो को जागरुक कर /UP-112 /1090 के बारे में जानकारी दी गई |
रविवार को पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश पर खोंडारे थाने की एंटी रोमियो टीम के साथ आशा बहूओ की बैठक में शामिल थाने के गौरा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार राय ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार की मुहिम `मिशन शक्ति कारगर साबित हो रही है | इस मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वालंबी बनाने के लिए नया आधार मिल रहा है | स्वयं सहायता समूह के चलते महिलाएं रोजगार की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं | उन्होंने सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं के जरिए उनकी सहायता कर रही है l
एंटी रोमियो टीम की पुलिस कांस्टेबल शालिनी यादव ने थाना क्षेत्र के दर्जनों आशा बहूओ संगनियो को थाने के कैंपस में बैठक कर जागरूक किया सुरक्षा के लिए टिप्स दिया | खोंडारे थाना एंटी रोमियो टीम ने इस दौरान बाजार कस्बा व राह चल रही महिलाओं बालिकाओं बच्चों को कैसे जागरूक कर उनको सुरक्षित किया जाए और विकट परिस्थितियों में उन्हें सुरक्षा संबंधी कौन सी मदद कहां से मिल सकती है इसके बारे में जानकारी दी और बताया कि अगर कभी भी किसी को कोई परेशानी होती है तो तुरंत प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर -112 /1090 पर कॉल करें पुलिस आपकी मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंचेगी |
इस अवसर पर एंटी रोमियो टीम की पुलिस कांस्टेबल अनीता चौरसिया , कांस्टेबल प्रियंका गौतम, कांस्टेबल शालिनी गौतम सहित दर्जनों आशा बहू उपस्थिति रही |
