नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बैंक चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बैंक कर्मियों सहित खाता धारकों को किया जागरूक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,015 views

 

जनक राम वर्मा
परसपुर (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /  बैंक चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बैंक कर्मियों सहित खाता धारकों को किया जागरूक।जनपद गोंडा के थाना परसपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी पसका के चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बुधवार को चौकी क्षेत्र के पसका बाजार में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक तथा इंडियन बैंक पर पहुंच कर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा अलार्म ड्यूटी रजिस्टर को चेक किया तथा वहां मौजूद बैंक कर्मियों और खाता धारकों को जागरुक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। सोम प्रताप सिंह ने बैंक चेकिंग के दौरान बैंक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को निर्देश देते हुए बताया की ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरते लापरवाही नहीं अराजक तत्वों पर नजर रखें। अगर कोई भी व्यक्ति बैंक के आसपास घूमता दिखाई दे तो उससे कड़ाई से पूछताछ की जाए। वही खाताधारको को जागरुक करते हुए कहा कि बैंक में आते समय बैंक से संबंधित बैंक पासबुक अथवा बैंक से संबंधित कागजात अपने पास रखें। बैंक में लेनदेन करते समय विड्राल स्वयं भरे। किसी अनजान व्यक्ति से न भरवा कर स्वयं लेनदेन का विड्राल भरे। और अगर किसी भी खाताधारक को कोई परेशानी होती है तो वह तुरंत बैंक पर सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मी को उसकी जानकारी दें। पुलिस 24 घंटा जनता की सेवा के लिए तत्पर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!