नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सक्षम बने तथा देशभक्त का संकल्प ले आगे बढ़े :— अवधेश कुमार सिंह,

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,416 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) महाराजा देवी सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार गोंडा के तत्वाधान में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया नेहरू युवा मंडल तेलिया कोर्ट द्वारा अमित कल के पांच प्राण विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह सदस्य विधान परिषद रहे जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ रेखा शर्मा प्रोफेसर लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोंडा रही। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने कहा कि सक्षम बने एवं उनके भीतर देश के प्रति प्रेम और बलिदान जागृत हो यही प्रधानमंत्री के पांच प्राण का मूल मंत्र है उन्होंने आगे कहा कि हमारे युवा पुरानी से सीख लें जिससे भारत विकसित राष्ट्र बनाकर विश्व गुरु का स्थान ले सके उन्होंने आगे कहा कि आजादी देश पाकिस्तान अपनी ऊर्जा गलत कार्यो में लगाता रहा जिससे वह लगातार पिछड़ता गया लेकिन भारत ने अपनी ऊर्जा सकारात्मक क्षेत्र में लगे जिससे वह विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। विशिष्ट अतिथि डॉ रेखा शर्मा ने कहा कि हमारे देश के ऋषियों मुनियों वेदों और उपनिषदों की चर्चा करते हुए कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विश्व गुरु रहा है हमने सदैव देश ही नहीं अपितु विश्व बंधुत्व की बात कही है। छात्र-छात्राओं को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आप सब एक लक्ष्य निर्धारित करके उसे लक्ष्य को प्राप्त करने का सतत प्रयास करते रहें
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि आज के युवा संवाद कार्यक्रम से छात्र-छात्राएं प्रेरणा प्राप्त कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और विद्यालय तथा अपनी माता-पिता का नाम रोशन करें उन्होंने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर संदर्भ दाता के रूप में शिक्षक अशोक कुमार ने विकसित भारत का निर्माण, रजनीकांत तिवारी जिला प्रशिक्षक ने गुलामी की हर सोंच से मुक्ति, शिक्षक सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने विरासत पर गर्व, समाज सेवी आशीष मिश्रा ने एकता एवं एकजुटता, शिक्षक राजेश चंद्र पांडेय ने नागरिक कर्तव्य विषय पर अपने विचार रखें। इसी क्रम में सत्येंद्र पांडेय, अभय तिवारी, राज दुबे, कशिश सिंह, प्रिंसी पटवा, रेवांशी पांडे, सुधांशु शुक्ला, शिवानी पांडेय, अंशिका सिंह, महविस बानो ने भी आजादी के पंच प्रण विषयों पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना नेहा मोदनवाल एवं दिव्यांशी उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। नेहरू युवा केंद्र के जिला प्रशिक्षक रजनीकांत तिवारी ने अपना विचार रखते हुए छात्राओं को पंच प्रण की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी छात्र – छात्राओं एवं संदर्भ दाता शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के विनय श्रीवास्तव, अयोध्या प्रसाद मिश्रा, आशीष शंकर मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव अध्यक्ष नेहरू युवा मंडल तेलिया कोट गोंडा, डॉक्टर पवन प्रताप सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, आनंद कुमार पांडेय, राकेश कुमार शुक्ला, रंजीत कुमार, चंद्रशेखर, संजीव सिंह, सतपाल सिंह, मोहम्मद यूनुस, देवेंद्र कुमार यादव, रघुनाथ द्विवेदी, अमित वर्मा, उमेश चंद्र गुप्ता, कुंवर भगवती सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सूरज गुप्ता आदि शिक्षकएवं कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स छात्र – छात्राएं आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!