नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षा : प्राथमिक विद्यालय परमापुर वजीरगंज में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,076 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा  ( युगनव टाइम्स लाइव )स्कूली शिक्षा महानिदेशक आदरणीय श्री विजय किरण आनंद जी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा आदरणीय श्री प्रेमचंद यादव जी द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में प्राथमिक विद्यालय परमापुर शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज में शिक्षा चौपाल का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार पांडेय की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ए आर पी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, गंगेश्वर प्रसाद द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवम माल्यार्पण से हुआ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सहायक अध्यापक बृजभूषण पाण्डेय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की सहायक अध्यापिका कुसुमलता कुशवाहा द्वारा उपस्थित अभिभावकों एवं आम जनमानस को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की तथा सभी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावको से अपील की। एआरपी धीरेन्द्र सिंह द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका आधारित शिक्षण, प्रिंट रिच सामग्री, निपुण लक्ष्य,निपुण तालिका, निपुण सूची, गणित विज्ञान किट के बारे में उपस्थित जन समुदाय का उन्मुखीकरण किया गया। एआरपी गंगेश्वर प्रसाद के द्वारा लाइब्रेरी बुक,डिजिटल कंटेंट, कक्षा कक्ष के रुपांतरण एवं छात्रों की नियमित उपस्थिति के बारे में चर्चा की गयी। जानकारी प्रदान की गई। चंदापुर के नोडल संकुल राधेश्याम तिवारी के द्वारा बेसिक शिक्षा के अंतर्गत किए जा रहे नवाचारों,आई सी टी आधारित शिक्षण, दीक्षा एप, रीड एलोन्ग एप, निपुण लक्ष्य एप आदि के प्रयोग द्वारा तथा क्यू आर कोड के माध्यम से शिक्षा प्रदान किए जाने की जानकारी प्रदान की।विद्यालय की शिक्षा मित्र मंजू सिंह एवम रामशंकर मौर्य ने चौपाल को संबोधित करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रश्मि वर्मा आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती मालती देवी आशा बहू श्रीमती बिट्टन सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदम्बा सिंह एवं सभी सदस्य एवम बिंदु कुमार,मंजू,अनीता,गायत्री देवी, प्रीति,धर्मावती,मुन्नी देवी,किरण सिंह,अनारकली,नीलम,राजपति देवी,देवलाल,अर्जुन सिंह आदि अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।अंत में प्रधानाध्यापक द्वारा सभी आए हुए अतिथियों एवम ग्रामवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।स्कूली शिक्षा महानिदेशक आदरणीय श्री विजय किरण आनंद जी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा आदरणीय श्री प्रेमचंद यादव जी द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में प्राथमिक विद्यालय परमापुर शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज में शिक्षा चौपाल का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार पांडेय की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ए आर पी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, गंगेश्वर प्रसाद द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवम माल्यार्पण से हुआ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सहायक अध्यापक बृजभूषण पाण्डेय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की सहायक अध्यापिका कुसुमलता कुशवाहा द्वारा उपस्थित अभिभावकों एवं आम जनमानस को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की तथा सभी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावको से अपील की। एआरपी धीरेन्द्र सिंह द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका आधारित शिक्षण, प्रिंट रिच सामग्री, निपुण लक्ष्य,निपुण तालिका, निपुण सूची, गणित विज्ञान किट के बारे में उपस्थित जन समुदाय का उन्मुखीकरण किया गया। एआरपी गंगेश्वर प्रसाद के द्वारा लाइब्रेरी बुक,डिजिटल कंटेंट, कक्षा कक्ष के रुपांतरण एवं छात्रों की नियमित उपस्थिति के बारे में चर्चा की गयी। जानकारी प्रदान की गई। चंदापुर के नोडल संकुल राधेश्याम तिवारी के द्वारा बेसिक शिक्षा के अंतर्गत किए जा रहे नवाचारों,आई सी टी आधारित शिक्षण, दीक्षा एप, रीड एलोन्ग एप, निपुण लक्ष्य एप आदि के प्रयोग द्वारा तथा क्यू आर कोड के माध्यम से शिक्षा प्रदान किए जाने की जानकारी प्रदान की।विद्यालय की शिक्षा मित्र मंजू सिंह एवम रामशंकर मौर्य ने चौपाल को संबोधित करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रश्मि वर्मा आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती मालती देवी आशा बहू श्रीमती बिट्टन सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदम्बा सिंह एवं सभी सदस्य एवम बिंदु कुमार,मंजू,अनीता,गायत्री देवी, प्रीति,धर्मावती,मुन्नी देवी,किरण सिंह,अनारकली,नीलम,राजपति देवी,देवलाल,अर्जुन सिंह आदि अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।अंत में प्रधानाध्यापक द्वारा सभी आए हुए अतिथियों एवम ग्रामवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!