नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षकों के बीच खुले अधिवेशन में निर्वाचन होना प्राथमिक शिक्षक संघ में आंतरिक लोकतंत्र–विनोद कुमार पांडेय 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,293 views

गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव)  शिक्षकों के बीच खुले अधिवेशन में निर्वाचन होना प्राथमिक शिक्षक संघ में आंतरिक लोकतंत्र को दर्शाता है।यह प्रक्रिया संगठन की मजबूती में मील का पत्थर साबित होगी।यह बातें किसान बालिका इंटर कॉलेज तरबगंज के सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ तरबगंज के त्रैवार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार पांडेय ने कही। उन्होंने शिक्षकों की हर समस्या में साथ देने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को हर स्तर पर लड़ने का संकल्प लिया और शिक्षकों से पेंशन बहाल होने तक संघर्ष जारी रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ किसी की जागीर नहीं है।शिक्षकों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपने पदाधिकारियों का चुनाव जारी रहेगा।जिला मंत्री उमा शंकर सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष डा0 अखिलेश शुक्ला ने शिक्षकों से आगामी 10 अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में दिल्ली चलने की अपील की।इससे पूर्व चुनाव पर्यवेक्षक कुलदीप पाठक व चुनाव अधिकारी कन्हैया लाल मौर्य ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जिसमें बलवंत सिंह दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गए।मंत्री पद पर अतुल कुमार मिश्र,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डा0 ध्रुव नारायण पांडेय,संयुक्त मंत्री पद पर शिवकुमार गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र कुमार पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए।उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मिश्र, डॉ.अरुण कुमार सिंह, मैथिलीशरण उपाध्याय, संपूर्णानंद पांडेय,संजय सिंह,सर्व देव शुक्ला निर्वाचित किए गए। वही महिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती सुनीता पांडेय और स्मृति राय को निर्वाचित घोषित किया गया। संगठन मंत्री पद पर आशुतोष पाण्डेय,नरसिंह नारायण मिश्रा,उमेश कुमार पांडेय,अनिल कुमार कौशल, ज्ञान चंद यादव,काली प्रसाद पांडेय,श्रीमती परवीन गुप्ता और धर्मेंद्र कुमार मिश्र निर्वाचित घोषित किए गए।प्रचार मंत्री पद पर मनोज कुमार मिश्र,गौरव कुमार सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, विपेंद्र बहादुर सिंह,आनंद कुमार जायसवाल,श्रीमती मीरा निर्वाचित घोषित किए गए।लेखाकार पद पर विनोद कुमार व प्रदीप कुमार पाण्डेय निर्वाचित हुए।ऑडीटर पद पर अतुल कुमार राय व सुभाष चंद्र सहायक लेखाकार निर्वाचित हुए।पप्पू निषाद को सोशल मीडिया प्रभारी और अरुण कुमार वर्मा को मीडिया प्रभारी पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी,जिला लेखाकार देव प्रभाकर पाण्डेय,सहायक लेखाकार संदीप त्रिपाठी, जिला प्रचार मंत्री राम गोपाल सिंह,नन्द कुमार मिश्र,जिला ऑडीटर राधेलाल,जिला मीडिया प्रभारी देवकीनंदन शुक्ल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आनन्द देव सिंह,जिला सलाहकार राजेन्द्र सिंह,परसपुर अध्यक्ष विपिन सिंह,मंत्री रुपईडीह राजेश तिवारी, मंत्री इटियाथोक चंद्र प्रकाश वर्मा, मंत्री बेलसर विजय कुमार चौहान,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ वजीरगंज के मंत्री मनोज कुमार शर्मा, सुनील मौर्य, सुजीत त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी,संजय मिश्रा,अनुपम पाण्डेय,पवन तिवारी सहित भारी संख्या में ब्लॉक के शिक्षक मौजूद रहे।ऑडीटर पद पर अतुल कुमार राय व सुभाष चंद्र सहायक लेखाकार निर्वाचित हुए।पप्पू निषाद को सोशल मीडिया प्रभारी और अरुण कुमार वर्मा को मीडिया प्रभारी पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी,जिला लेखाकार देव प्रभाकर पाण्डेय,सहायक लेखाकार संदीप त्रिपाठी, जिला प्रचार मंत्री राम गोपाल सिंह,नन्द कुमार मिश्र,जिला ऑडीटर राधेलाल,जिला मीडिया प्रभारी देवकीनंदन शुक्ल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आनन्द देव सिंह,जिला सलाहकार राजेन्द्र सिंह,परसपुर अध्यक्ष विपिन सिंह,मंत्री रुपईडीह राजेश तिवारी, मंत्री इटियाथोक चंद्र प्रकाश वर्मा, मंत्री बेलसर विजय कुमार चौहान,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ वजीरगंज के मंत्री मनोज कुमार शर्मा, सुनील मौर्य, सुजीत त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी,संजय मिश्रा,अनुपम पाण्डेय,पवन तिवारी सहित भारी संख्या में ब्लॉक के शिक्षक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!