नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वजीरगंज में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,028 views

 

मोहम्मद सुलेमान /सलाउद्दीन सिद्दीकी
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ): दिनांक 27
जुलाई 2023 को स्कूली शिक्षा महानिदेशक आदरणीय श्री विजय किरण आनंद जी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा आदरणीय श्री प्रेमचंद यादव जी द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में कम्पोजिट विद्यालय भीखमपुर, शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज में शिक्षा चौपाल का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। चौपाल का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थित अभिभावकों एवं आम जनमानस को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की तथा सभी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावको से अपील की। एआरपी धीरेन्द्र सिंह द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका आधारित शिक्षण, प्रिंट रिच सामग्री, निपुण लक्ष्य,निपुण तालिका, निपुण सूची, गणित विज्ञान किट के बारे में उपस्थित जन समुदाय का उन्मुखीकरण किया गया। एआरपी अशोक कुमार मौर्य के द्वारा लाइब्रेरी बुक,डिजिटल कंटेंट, कक्षा कक्ष के रुपांतरण एवं छात्रों की नियमित उपस्थिति के बारे में चर्चा की गयी। एआरपी गंगेश्वर प्रसाद के द्वारा विभाग द्वारा संचालित कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों के ढांचे में आधारभूत परिवर्तन एवं 19 पैरामीटर पर उपलब्ध सुविधा यथा नल जल की आपूर्ति हैण्ड वाशिंग यूनिट शौचालय एवं कक्षा कक्ष के टायलीकरण आदि पर जानकारी प्रदान की गई। एआरपी श्री संजय कुमार के द्वारा बेसिक शिक्षा के अंतर्गत किए जा रहे नवाचारों,आई सी टी आधारित शिक्षण, दीक्षा एप, रीड एलोन्ग एप, निपुण लक्ष्य एप आदि के प्रयोग द्वारा तथा क्यू आर कोड के माध्यम से शिक्षा प्रदान किए जाने की जानकारी प्रदान की। चंदापुर के नोडल संकुल राधेश्याम तिवारी ने चौपाल को संबोधित करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूर्य नारायन मिश्रा ने भी चौपाल को संबोधित करते हुए सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार सहायक अध्यापक संतलाल गुप्ता,बबीता सिंह शिक्षा मित्र विपिन कुमार सिंह, राधेश्याम , विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य तथा अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।दिनांक 27
जुलाई 2023 को स्कूली शिक्षा महानिदेशक आदरणीय श्री विजय किरण आनंद जी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा आदरणीय श्री प्रेमचंद यादव जी द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में कम्पोजिट विद्यालय भीखमपुर, शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज में शिक्षा चौपाल का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। चौपाल का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थित अभिभावकों एवं आम जनमानस को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की तथा सभी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावको से अपील की। एआरपी धीरेन्द्र सिंह द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका आधारित शिक्षण, प्रिंट रिच सामग्री, निपुण लक्ष्य,निपुण तालिका, निपुण सूची, गणित विज्ञान किट के बारे में उपस्थित जन समुदाय का उन्मुखीकरण किया गया। एआरपी अशोक कुमार मौर्य के द्वारा लाइब्रेरी बुक,डिजिटल कंटेंट, कक्षा कक्ष के रुपांतरण एवं छात्रों की नियमित उपस्थिति के बारे में चर्चा की गयी। एआरपी गंगेश्वर प्रसाद के द्वारा विभाग द्वारा संचालित कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों के ढांचे में आधारभूत परिवर्तन एवं 19 पैरामीटर पर उपलब्ध सुविधा यथा नल जल की आपूर्ति हैण्ड वाशिंग यूनिट शौचालय एवं कक्षा कक्ष के टायलीकरण आदि पर जानकारी प्रदान की गई। एआरपी श्री संजय कुमार के द्वारा बेसिक शिक्षा के अंतर्गत किए जा रहे नवाचारों,आई सी टी आधारित शिक्षण, दीक्षा एप, रीड एलोन्ग एप, निपुण लक्ष्य एप आदि के प्रयोग द्वारा तथा क्यू आर कोड के माध्यम से शिक्षा प्रदान किए जाने की जानकारी प्रदान की। चंदापुर के नोडल संकुल राधेश्याम तिवारी ने चौपाल को संबोधित करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूर्य नारायन मिश्रा ने भी चौपाल को संबोधित करते हुए सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार सहायक अध्यापक संतलाल गुप्ता,बबीता सिंह शिक्षा मित्र विपिन कुमार सिंह, राधेश्याम , विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य तथा अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!