नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ट्रैक्टर और मोटर सायकिल भिड़ंत, दो युवकों की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि दूसरी घटना वाराही माता दर्शन करने जा रहे मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारा गंभीर रूप से घायल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,038 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युग नव टाइम्स लाइव ) पड़ोसी जिला बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में बाइक से सिलेंडर लेने जा रहे दो युवकों की ट्रैक्टर की टक्कर से बुधवार शाम को दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के परसेंडी निवासी मोहम्मद अली (20) पुत्र जाकिर अली और नौशाद अहमद (23) पुत्र मोहम्मद जुबेर बाइक से रुकनापुर चौराहे पर गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। बाइक सवार दोनों युवक कोठार गांव के पास शाम चार बजे पहुंचे। तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर एनके सिंह के मुताबिक दोनों मृत अवस्था में लाए गए थे।

पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक हादसे के बाद फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

दूसरी घटना अपनी माता व बहन को साथ लेकर माँ वाराही देवी की दर्शन के लिए जा रहे बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक विकासखंड हलधरमऊ क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी संतोष कुमार कुरील बाइक से अपने माता व बहन को लेकर माँ बाराही की दर्शन के लिए जा रहा था। तभी करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय पांडे चौरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। रास्ते से निकले समाजसेवी राजेश मिश्रा ने घायल को तत्काल सीएचसी करनैलगंज पहुंचाए जहाँ डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।दूसरी घटना अपनी माता व बहन को साथ लेकर माँ वाराही देवी की दर्शन के लिए जा रहे बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक विकासखंड हलधरमऊ क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी संतोष कुमार कुरील बाइक से अपने माता व बहन को लेकर माँ बाराही की दर्शन के लिए जा रहा था। तभी करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय पांडे चौरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। रास्ते से निकले समाजसेवी राजेश मिश्रा ने घायल को तत्काल सीएचसी करनैलगंज पहुंचाए जहाँ डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!