नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वन महोत्सव के समापन पर मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया पौधारोपण, एल बीएस डिग्री कॉलेज में वन महोत्सव  पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

 2,642 views

वन महोत्सव के समापन पर मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया पौधारोपण, एल बीएस डिग्री कॉलेज में वन महोत्सव  पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव )लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज, गोण्डा में एक से सात जुलाई तक चलने वाले *वन महोत्सव सप्ताह* के समापन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा, डीआईजी, जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष, वनाधिकारी सहित डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य लोग व कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा द्वारा इस अवसर पर दिए गए संबोधन में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बखूबी समझाया गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि वे आने वाली पीढ़ी के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं जिससे कि उन्हें पर्यावरण असंतुलन से होने वाले नुकसान को ना झेलना पड़े। उन्होंने कहा सभी लोगों को विशेष अवसर जैसे कि संतान पैदा होने या किसी के बिछड़ने व विवाह आदि जैसे मौकों पर कुछ पेड़ स्मृति चिन्ह के तौर पर अवश्य लगाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभागों के द्वारा जो पेड़ लगाये जायें उसमें से ज्यादा से ज्यादा पेड़ों को जिंदा रखा जाए। सभी का फोकस पौधे लगाने से ज्यादा पौधे को जिंदा रखने पर होना चाहिए। जो लोग पौधे लगायें वे लोग उसकी निगरानी अपनी संतान की तरह करें और उसे बड़ा करके उसे विशाल वृक्ष बनायें।
उन्होंने कहा कि सभी लोग महुआ, आंवला आदि औषधीय वृक्ष लगाएं।

मंडलायुक्त ने कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वह सभी गांवो व नगर निकायों में कुछ वृक्ष अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल कराएं। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा भी उन्हें आश्वासन दिया गया कि वह इस ओर जरूर ध्यान देंगे और वृक्ष लगाएंगे।

इसके बाद मंडलायुक्त डीआईजी सहित अन्य लोगों ने छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित किए और कहा कि वह घरों में जाकर पौधों को लगायें और उनकी देखभाल करें। इसके बाद मंडलायुक्त डीआईजी जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी आदि के द्वारा कॉलेज परिसर में पौधे लगाए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!