गोंडा : राज्य मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से थाना कर्नलगंज गोंडा के एसएचओ और भंभुआ चौकी प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों पर डकैती एवं लूट सहित कई गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज, फिलहाल गिरफ्तारी अब तक नहीं
1 min read
7,229 views
गोंडा : राज्य मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से थाना कर्नलगंज गोंडा के एसएचओ और भंभुआ चौकी प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों पर डकैती एवं लूट सहित कई गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज, फिलहाल गिरफ्तारी अब तक नहीं।

गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव ) पुलिस बल के साथ धावा बोलकर लूटपाट करने व हाई कोर्ट अधिवक्ता सहित पांच अन्य को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने वाले क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर वेद प्रकाश शुक्ला सहित पांच अन्य पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फिलहाल अभी तक किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। बिगत १ नवंबर २०२२ को इस मामले में समाजवादी अधिवक्ता सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार और जयप्रकाश अधिवक्ता हाईकोर्ट सहित पाँच लोगो को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था। उसी मामले में अब लगभग छह महीने बाद कर्नलगंज पुलिस पर अपराध संख्या 268/2023 थाना कटरा बाज़ार जनपद गोंडा में निम्नलिखित धाराओं मे मुकदमा 395,323,504,506,427 और 452 आई०पी०सी० में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
मामला इस प्रकार से था कि हाईकोर्ट के अधिवक्ता जय प्रकाश उपजिलाधिकारी महोदय के आदेश से अपने मकान का निर्माण करा रहे थे तभी अनुचित लाभ के उद्देश्य से कर्नलगंज पुलिस मौक़े पर रात साढ़े 7 बजे से आठ के बीच पहुँच गई पुलिस का अनुमान था की छत पड़ने जा रही है इसलिए इन लोगों के पास पर्याप्त पैसा होगा पहुँचते ही पुलिस के चौकी प्रभारी ने कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था कि 50 हज़ार दे देना तभी छत डालना बिना पैसे दिए क्यों शटरिंग का काम शुरू करा दिया पैसा देने से इंकार करने पर पुलिस ने फ़ौरन डाका डाल दिया मौक़े पर रखा 170,000 रुपया 9 अदद महंगे ज़ेवरात 40 लीटर पिपरमिंट तेल और खाने पीने का सामान लूट ले गए।संयोग से एवं दुर्भाग्यवश मैं भी जयप्रकाश के घर कुछ देर पहले चाय पीने एवं औपचारिक मुलाक़ात हेतु पहुँचा था मात्र मौजूदगी की वजह से पुलिस ने मुझे भी गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया था।
बिस्तृत ब्यौरा FIR में है।
राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति श्री बालकृष्ण नारायण साहब को न्याय दिलाने के लिए कोटि कोटि धन्यवाद और उनका बहुत बहुत आभार । लूट डकैती ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले कानून के रखवाले विवादों से रिश्ता रखने वाले करनैलगंज कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अंकित सिंह, अमर सिंह,क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर वेद प्रकाश शुक्ला, भभुआ चौकी प्रभारी उमेश कुमार सिंह, दीवान शिव प्रकाश पाठक, वकांस्टेबल संदीप सिंह है।
भारतीय जनता पार्टी नेताओं के करीबी रहे कोतवाल सुधीर कुमार सिंह तथा वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं के करीबी रहे वेद प्रकाश शुक्ला के नामों को लेकर काफी चर्चाएं हैं। फिलहाल फिलहाल जघन्य मुकदमों के आरोपी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे समाज को खतरा व्याप्त होता जा रहा है., हाई कोर्ट अधिवक्ता जयप्रकाश ने बताया के आरोपियों के गिरफ्तारी ना होने से मुझे जान माल का खतरा उत्पन्न हो गया है। इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में गिरफ्तारी है मांग की जाएगी।भारतीय जनता पार्टी नेताओं के करीबी रहे कोतवाल सुधीर कुमार सिंह तथा वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं के करीबी रहे वेद प्रकाश शुक्ला के नामों को लेकर काफी चर्चाएं हैं। फिलहाल फिलहाल जघन्य मुकदमों के आरोपी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे समाज को खतरा व्याप्त होता जा रहा है., हाई कोर्ट अधिवक्ता जयप्रकाश ने बताया के आरोपियों के गिरफ्तारी ना होने से मुझे जान माल का खतरा उत्पन्न हो गया है। इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में गिरफ्तारी है मांग की जाएगी।
