नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील मनकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए, संपूर्ण समाधान दिवस में आये हुये प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण एवं समय से करें निस्तारण अधिकारी——- जिलाधिकारी 

1 min read

 1,728 views

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील मनकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए, संपूर्ण समाधान दिवस में आये हुये प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण एवं समय से करें निस्तारण अधिकारी——- जिलाधिकारी

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील मनकापुर में डी एम व एस पी ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया गया।

तहसील मनकापुर में कुल 143 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 01 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही हुआ निस्तारण, शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध करायें।
जिलाधिकारी ने कहा  कहा कि अवैध अति क्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, खलिहान,तालाब, पशु चर, वृक्षारोपण खाद गड्ढा,अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायत कर्ताओं को मौके पर बुलाएं। तथा उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करें। जिससे शिकायतों के समाधान के बाद दोबारा उन प्रार्थना पत्रों पर  फरियादियों को बार-बार तहसील दिवस व थाना दिवस पर चक्कर न लगाना पड़े। तहसील मनकापुर में संपूर्ण समाधान  दिवस में कुल 143 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है। शेष शिकायतों का निस्तारण समय से कर दिया जाएगा। संपूर्ण समाधान में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें।अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मनकापुर  के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आइ जी आर एस की लॉगिन को बराबर चेक करते रहे ताकि कोई भी शिकायत डिफाल्टर ना होने पाए। समय रहते ही शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत तहसील मनकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समय बद्दुआ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी मनकापुर आकाश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा, तहसीलदार मनकापुर परशुराम, नायब तहसीलदार अमित यादव, अनीश सिंह, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला कृषि अधिकारी, एस डी ई ए ओ वन विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एक्सईएन प्रांतीय खंड प्रमोद त्रिपाठी, थाना प्रभारी निरीक्षक मनकापुर, छपिया, मोतीगंज, खोड़ारे सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!